Hi-hello Ram Ram| हाय! हैलो राम राम

Hi- hello Ram Ram| हाय! हैलो राम राम| hindi poem| best hindi poetry | shayad| hindi kavita-gskidiary
Hi-hello Ram Ram| gskidiary

 
अब हाय हैलो राम राम नहीं है।
शायद उन्हें मुझसे कोई काम नहीं है।।
नहीं रह गए वो सुकूँ भरे पल।
अब एक पल को भी आराम नहीं है।।

वो सारी खट्टी मीठी बातें
वो चँचल दिन वो शान्त सी रातें
अब आता वैसा पैगाम नहीं
अब हाय हैलो राम राम नहीं है।।

खैर माँगते वो प्यारे लफ्ज़
न जाने ख़ामोश हो गए कब
बातें वो तमाम नहीं हैं
अब हाय हैलो राम राम नहीं है।।

Post a Comment

0 Comments