Shiv ji ki arti|gskidiary|imagesource: unknown |
शिव जी को आरती
ॐ जय शिव ओंकारा, हर जय शिव ओंकारा
ब्रह्मा विष्णु सदाशिव, भोले भोलेनाथ महाशिव
अर्धांगी धारा...
ॐ हर हर महादेव। -2
एकानन, चतुरानन पञ्चानन राजे,
भोले पञ्चानन राजे।
हंसानन गरुड़ासन,हंसानन गरुड़ासन,
वृषवाहन साजे।।
ॐ हर हर महादेव...
द्वे भुज चार चतुर्भुज, दस भुज अति सोहे
भोले दस भुज अति सोहे।
तीनों रूप निरखता, बाबा जी का रूप निरखता
त्रिभुवन जन मोहे...
ॐ हर हर महादेव।
अक्षमाला वन माला, रुण्डमाला धारी
भोले रुण्डमाला धारी।
चन्दन मृगमद चन्दा, केसर तिलक सुगंधा
भाले शुभकारी...
ॐ हर हर महादेव।।
श्वेताम्बर पीताम्बर, बाघम्बर अँगे
भोले बाघम्बर अँगे।
सनकादिक ब्रह्मादिक, सनकादिक ब्रह्मादिक
भूतादिक सङ्गे...
ॐ हर हर महादेव।
कर में श्रेष्ठ कमण्डल, चक्र त्रिशूल धरता
ओ भोले चक्र त्रिशूल धर्ता।
सुखकर्ता दुःखहर्ता, जगकर्ता जगभर्ता
जगपालनकर्ता ...
ॐ हर हर महादेव।।
ब्रह्मा विष्णु सदाशिव, जानत अविवेका
ओ भोले जानत अविवेका
प्रणवाक्षर के मध्ये, ओमाक्षर के मध्ये
ये तीनों एका...
ॐ हर हर महादेव।
काशी में विश्वनाथ विराजत, नन्दी ब्रह्मचारी
ओ भोले नन्दी ब्रह्मचारी।
नित उठ दर्शन पावत, बाबा जी को भोग लगावत
महिमा अति भारी...
ॐ हर हर महादेव।।
सगुण स्वामी जी की आरती, जो कोई नर गावे
भोले प्रेम सहित ध्यावे।
कहत शिवानन्द स्वामी, भगत हरिहर स्वामी
मनवाँछित फल पावे...
ॐ हर हर महादेव।
ॐ जय शिव ओंकारा, हर जय शिव ओंकारा
हो भोले पार्वती प्यारा,
हो भोले पीते भंग प्याला, हो भोले रहते मतवाला,
ओ भोले जटा जूट धारी, जटा में गङ्गा विराजत
मस्तक चन्दा विराजत, आसन मृगछाला
ॐ हर हर महादेव।।।
कर्पूरगौरं करुणावतारं, संसारसारं भुजगेन्द्रहारं।
सदावसन्तं हृदयारविन्दे, भवं भवानी सहितं नमामि।।
ॐ नमः पार्वती पतये, हर हर महादेव🙏
0 Comments
यदि आप हमारे साथ कुछ साझा करना चाहते हैं तो बेझिझक हमें लिखें | सम्भव हुआ तो हम आपके लेख भी अपने ब्लॉग पर प्रकाशित करेंगे |