दोस्ती

@gskidiary


 रिश्ता जताने का मुझे सलीका नहीं आता।

 दोस्तों को मनाने का तरीका नहीं आता ।।

 पर ऐसा भी नहीं कि मुकर जाता हूँ मैं।

 बस अलग तरीक़े से रिश्ता निभाता हूँ मैं।।

 मेरे सफ़र की बड़ी अज़ीब कहानी है

 कितना भी मैं थक जाऊँ पर ठहर नहीं पाता।

 भटकता हूँ तलाशी में जिन अज़ीज यारों के

 उनका शहर नहीं पाता उनका घर नहीं पाता।।

 चेहरे तो हम एक दिन शायद भूल जाएंगे

 पर बिछड़कर भी दोस्ती का नाता बिसर नहीं पाता।

 तुम आये हो तो घर कर लो मेरी साँसों के महल में

 की रहके दूर अपनों से मैं ख़ुश रह नहीं पाता।।

 समझ सको तो मुझे पढ़के मेरे ख़्यालात समझ लेना

 मैं जता नहीं पाता सब कुछ कह नहीं पाता।।

Post a Comment

0 Comments