Rakhi|राखी| Rakshabandhan

Rakshabandhan| रक्षाबंधन| Rakhi| hindu festival |Rakhi festival | bhai bahan festival| rakshabandhan tyohar-gskidiary
Rakhi |राखी

 
ये रक्षाबन्धन नहीं रिश्ता बस धागों का
इसमें प्रेम अनन्त समाया है।
है भाग्य तेरे बन्धु जो
इस जन्म बहन को पाया है।।
बहन की रक्षा का प्रण है इसमें
भाई को आशीर्वाद है।
हर स्थिति में देगा साथ मेरा
रहता बहन को सदा विश्वास है।।
ये विश्वास कभी न टूटने पाए
ये आस कभी न छूटने पाए
हम सबको ये प्रण उठाना है।
समाज सुरक्षित बनाना है।।
चाहे कोई राह अकेली हो
चाहे अपरिचित या बहन सहेली हो
सबका ढाल बन जाना है
उन्हें सुरक्षित गन्तव्य पहुंचाना है
सब बहनों को अनन्त प्यार मेरा।
हो सुखी सुरक्षित संसार तेरा।।
इस दिवस प्रार्थना यही हृदय की।
       
❤️🌸🌸🌸❤️🌸🌸🌸❤️🥳🥳🥳 
सबको शुभकामनाएं #रक्षाबन्धन की..🥰

Post a Comment

0 Comments