तुम्हें विशेष होना है | Tumhe Vishesh hona hai

तुम्हें विशेष होना है | Tumhe Vishesh hona hai | Best motivational Hindi Poem| inspiring hindi poetry | best hindi poetry for students | Hindi Kavita-gskidiary
gskidiary

 
उम्र का एक पड़ाव ऐसा होता है
जहाँ पढ़ाई भी ज़रूरी है,
और प्रेम भी होता है।
उगते सूर्य से पूर्व उठना ,
और परिश्रम में रैन होता है।।
निर्भर यह करता है,
हम क्या और कैसे चुनते हैं।
जीवन के ख़ुशियों की दुशाला
हम किस ढंग से बुनते हैं।।
हमारे संगत हमारे व्यवहार,
हमारे नियम संयम और तार्किक विचार।
आज का निर्णय है कल का परिणाम
बनना है प्रेरणा या होना है गुमनाम।।
लक्ष्य से प्रेम कर उड़ान भरनी है
या किसी के आँखों मे खोकर
ज़िन्दगी निष्काम करनी है
ले सीमित कार्य पंख का नहीं शेष होना है।
भर चील सी उड़ान प्रिय तुम्हें विशेष होना है।।

Post a Comment

0 Comments