गीत दोस्ती का

Best Hindi Song Lyrics|Dosti hindi poetry |Hindi Song| Dosti Poem| Dosti Kavita-gskidiary

दोस्ती गीत 🤝💞

💐💐💐💐💜❤️💝💞💐💐💐💐
जबसे तुझको सुनने सुनाने लगा।
गीत दोस्ती का मैं गुनगुनाने लगा।।

तुमसे मिलने की रहती सदा आस है।
भेंट निश्चित है रहता ये विश्वास है।।
स्वप्न तेरा कई मैं सजाने लगा।
गीत दोस्ती का मैं गुनगुनाने लगा।।

निशा पूनम की सौंदर्य चमक है।
हर गली में तेरी ही चहक महक है।।
इस तरह तू मेरे हृदय समाने लगा।
गीत दोस्ती का मैं गुनगुनाने लगा।।

ये मैत्री ये प्रेम, और भरोसा बनाये रखना।
लड़ना,झगड़ना, पर मतभेद मिटाये रखना।।
दोस्ती का अधिकार तुझपे जताने लगा।
गीत दोस्ती का मैं गुनगुनाने लगा।।

भँवर जीवन के मध्य तू किनारा मिला।
साथ जबसे हमें है तुम्हारा मिला।।
तेरे नाम से ही अब मुस्कराने लगा।
गीत दोस्ती का मैं गुनगुनाने लगा।।

जबसे तुझको सुनने सुनाने लगा।
गीत दोस्ती का मैं गुनगुनाने लगा।।
      ✍️✒️

Post a Comment

0 Comments